Advertisement

नेपाल: मधेश बंद के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे,पुलिस ने दर्जनों नेता को किया गिरफ्तार

-मधेश बंद के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, पुलिस ने दर्जनों नेता को किया गिरफ्तार

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

बैंक द्वारा मनमानी ब्याज ब्याज वापस करने,लघुवित्त तथा सहकारी द्वारा लिये गये कर्ज माफी को लेकर आम जनता पार्टी ने 25जनवरी(माघ 11गते ) बंद के दौरान रामानन्द चौक पर पुलिस ने दमन नीति अपनाकर आजपा के दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले में आजपा के उपाध्यक्ष एवं सभासद तिलक थापा, महासचिव उपेन्द्र साह,प्रवक्ता एवं आईटी आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह,रीता देवी साह,उप महासचिव अरूण घीसिंग, सचिव तथा पूर्व सांसद समीना हुसैन,आम महिला मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष कुमारी बबिता तथा इंचार्ज सिमल साह के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार कर गिरफ्तार किया हैं। गुरुवार को सुबह हजारों की संख्या में आजपा के कार्यकर्ता कड़ाके की ठंड में विरोध जुलूस निकाला।रामानंद चौक पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने बर्वरता पूर्वक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया तथा जुलूस को आगे बढ़ने से रोका।जव प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया तो दमनकारी नीति से गिरफ्तार किया।बुधवार की शाम आजपा ने मधेश के जिला केविभिन्न शहरों में मशाल जुलूस के साथ प्रदर्शन किया।

आम जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभु साह ने पुलिसिया कार्रवाई पर चिंता जतायी हैं तथा उन्होंने उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रजातंत्र में बिरोध करने का सभी को अधिकार हैं । आजपा ने शिक्षण संस्थान, दूकान बैंक तथा यातायात को दूर रखा था।सिर्फ सरकारी गाड़ी को रोकने का लक्ष्य रखा था ताकि सरकार पर दवाब बनाया जा सके। आजपा द्वारा इस फरमान के बाद मंत्री,मेयर,उप मेयर सरकारी गाड़ी का प्रयोग न करके निजी गाड़ी या भाड़े की गाड़ी से लुका छिपी से राष्ट्रीय सभा के लिए मतदान करने महेन्द्र नारायण निधि सांस्कृतिक केंद्र सभागार पहुंचे।