-मटिहानी के मान महंत गिरफ्तार
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
मटिहानी के मान महंथ जगन्नाथ दास शास्त्री को रविवार की सुबह मटिहानी मठ से महोतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
महोतरी जिला के एस. पी. कृष्ण पंगेरी के दिए जानकारी के अनुसार रूपेन्देही के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी के जाली हस्ताक्षर करके स्थगन किए गए 70लाख18हजार510रुपया मेघा बैंक शाखा सिद्धार्थ नगर से श्रवण यादव के जनकपुरधाम के मेघा बैंक में 7नवंवर को ट्रांसफर कर दिए थे।

उक्त रकम को नहीं निर्गत करने का बैक को आदेश जारी किया गया था। उक्त रकम को निकालने के लिए सहायक सीडीओ का जाली हस्ताक्षर किए। रूपेन्देही एस. पी. कार्यालय द्वारा जारी पत्र के आधार पर महोतरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर जलेश्वर ले गए है। वहां से रुपेन्देही भेजने की प्रक्रिया चल रही है। यहां उल्लेखनीय है कि मटिहानी मठ के अधीन रुपेन्देही जिला में राम जानकी मठ है। जिसमें तीस बीघा अस्ल संपत्ति है। वहां जगन्नाथ दास शास्त्री के उत्तराधिकारी रवींद्र दास बैष्णव ज्यादा समय देते थे लेकिन मान महंथ का आरोप था कि वे मठ के जमीन तथा कीमती लकड़ी बेचते थे। इसके लिए दोनो के बीच मनमुटाव भी था। फिलहाल रवींद्र दास बैष्णव सिमरदही मठ के महंत की जिम्मेवारी निर्वाह कर रहे हैं।
















