-प्रहरी ने 80किलो गांजा किया बरामद।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
महोतरी जिला के एकडारा गांवपालिका 3अजमरपट्टी से 80किलो गांजा प्रहरी ने बरामद किया। सशस्त्र प्रहरी बल गश्ती लगा रहे थे तभी सर पर बोरा लिए एक व्यक्ति भारत की ओर ले जा रहे थे। लेकिन जव उस व्यक्ति ने गश्ती टोली की भनक लगी तो वे बोरा पटक कर भाग गये। प्रहरी ने जव उसे खोलकर देखा तो दंग रह गया। बोरा में गांजा था वजन किया गया तो उसका वजन 80किलो था। गांजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोतरी को जिम्मे लगा दिया है। उपयुक्त जानकारी जलेश्वर हेड क्वार्टर के गणपति लेखनाथ खनाल ने दी हैं।

















