-केन्द्रीय मंत्री ज्वाला साह को जनकपुरधाम में भव्य स्वागत
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के केन्द्रीय मंत्री ज्वाला साह मंगलवार को जनकपुरधाम पहुंची। असहाय संरक्षण मंच के अध्यक्ष तथा जानकी टेलीविजन के अध्यक्ष समाजसेवी बैद्यनाथ साह की अध्यक्षता में जानकी टेलीविजन के सभागृह में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पर उन्होंने कहा कि मूझे विभाग आबंटित नहीं किया गया है। जो विभाग दिया जायेगा। मैं पूरी निष्ठा तथा इमानदारी के साथ निर्वाह करुंगी। कार्यक्रम में एमाले के बिधायक सरोज कुमार यादव, एमाले के नेता तथा जनकनन्दनी गांव पालिका सेमेयर उम्मीदवार रह चुके मनोज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कलवार सेवा समिति महिला ईकाई के बरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणुका देवी साह ने भी संस्था की ओर से मंत्री ज्वाला साह को सम्मानित किया। इससे पूर्व नेपाल कानू समाज के धनुषा केअध्यक्ष राज कुमार साह की अध्यक्षता में मंत्री ज्वाला साह को सम्मानित किया गया। मंत्री ज्वाला साह बचपन से ही सामंतवादी सोच को उन्मूलन के लिए संघर्ष की। सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए लड़ी। इससे पहले भी ज्वाला साह केन्द्रीय कृषि मंत्री रह चुकी हैं। अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी के लिए पूरे नेपाल में बिख्यात हैं। क्रांतिकारी महिला के रुप में लोग भी इसेजानते हैं।












