Advertisement

नेपाल: आगलगी में तीन बाल-बालिका की मृत्यु तथा तीन घायल, 40लाख की क्षति

-आगलगी में तीन बाल-बालिकाकी मृत्यु तथा तीन घायल, 40लाख की क्षति

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

रौतहट जिला के गौर में गुरुवार को हुयी आगलगी में तीन बालिका को आग में झुलसने से तीन बालिका की मृत्यु हो गयी है वही गंभीर रूप से घायलो का इलाज के लिए वीरगंज भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रौतहट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह इस्लाम मियां के घर में अवस्थित रुई के गोदाम में आग लगने से आग में झुलसने उनकी9बर्षीय रुक्साना खातुन, 5बर्षीय सबना खातुन तथा 7बर्षीय इमरान मंसूरी की मृत्यु हो गयी है।

गंभीर रूप से घायल 24बर्षीय नसीमा खातुन, 25बर्षीय मो. इसराइल तथा तथा उनका 8बर्षीय इमरान मंसूरी की गंभीर हालत को देखते हुए वीरगंज रेफर किया गया है। गुरुवार की तड़के सुवह रुई गोदाम में लगी आग पूरे घर को चपट में ले लिया। घर में सोए अधिकांश सदस्य बुरी तरफ झूलस गये। और तीन की जिन्दगी मौत में बदल गयी। भीषण आग लगने के बाद बारुण यंत्र के बाद घंटो बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर पूरी तरह स्वाहा हो गया है। रुई केसाथ घर के सभी सामान जलकर नष्ट हो गयेहै। गृह स्वामी के दिये गये जानकारी के अनुसार 40लाख की क्षति हुई है।