Advertisement

नीतीश कुमार ‘इन्हों के माई आ ओन्हों के माई बन तारण’ : राबड़ी

-नीतीश कुमार ‘इन्हों के माई आ ओन्हों के माई बन तारण’ : राबड़ी

ब्यूरो।पटना।

बिहार विधानसभा में भी वक्फ संशोधन बिल के विरोध में विपक्ष ने जम कर हंगामा किया। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में गुरुवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद नेताओं ने वक्फ संशोधन बिल के विरोध में नारेबाजी किया। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार देश अल्पसंख्यकों पर हमला कर रही है, गरीबों पर जुल्म किया जा रहा है।


वहीं वक्फ संशोधन बिल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि वे बिल का सपोर्ट कर रहे हैं इसलिए वे चुप हैं। राबड़ी देवी ने अपने अंदाज में भोजपुरी में कहा कि ‘उ इन्हों के माई आ ओन्हों के माई बन तारण’। उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने के लिए हम लोग लगातार विरोध करेंगे। लगातार विरोध करेंगे।