-नवरात्र में अनोखी भक्ति: 20 वर्षीय विकास शर्मा ने सीने पर स्थापित किया कलश
बलौर चौक दुर्गा मंदिर परिसर में दस दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे विकास
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। शारदीय नवरात्र को लेकर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल है। इसी बीच बलौर चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक अनोखा भक्ति स्वरूप देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि श्री श्री 1008 नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा के दौरान 20 वर्षीय विकास शर्मा ने अपने सीने पर कलश स्थापित किया है। वह पूरे दस दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, विकास शर्मा बलौर चौक निवासी रामनाथ शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने मंदिर परिसर के अंदर अपने सीने पर कलश रखकर शारदीय नवरात्र में माता के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की है। उनके इस अनुष्ठान को देखने के लिए मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
श्री श्री 1008 नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र को लेकर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा के प्रति विकास शर्मा की इस साधना की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। मौके पर
नवयुवक दुर्गा पूजा समिति बलौर अध्यक्ष बिकाऊ यादव, विद्यानंद यादव, राहुल कुमार प्रमोद कुमार,,विनोद कुमार ,नवल किशोर यादव ,दिनेश शाह ,उमेश शर्मा,दिलीप राम, सुधीर दास आदि थे।












