-दो बाईको की टक्कर में 1 मरे, 3 जख्मी
-हत्था थाना के केवट्सा-बन्दरा पथ की घटना
-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बन्दरा। दीपक ।
हत्था थाना क्षेत्र के केवट्सा- बन्दरा पथ में शनिवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में सोनू, रिजवान, नीतीश, पवन सहित चार लोग जख्मी हो गए। सभी अलग-अलग गांव के हैं। जिन्हें इलाज के लिए बन्दरा पीएचसी ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया की गंभीर स्थिति में पटसारा गांव के नीतीश कुमार(25) को मेडिकल रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
वहीं हत्था थाना के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने इस घटनाक्रम में बताया कि रोड एक्सीडेंट की इस घटना में नीतीश कुमार को गंभीर स्थिति में मेडिकल रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का परिजनों को सौंप दिया गया। घटनाक्रम में मृतक के परिजनों के द्वारा अबतक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने बताया कि बाद में मौत की घटना से नाराज लोगों के द्वारा केवट्सा-बन्दरा मुख्य पथ को जामकर मुआवजे की भी मांग की जाने लगी। सूचना पर हत्था थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया जा सका।












