Advertisement

तेपरी हाई स्कूल में छात्रों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध उगाही किए जाने का मामला,बच्चों एवं ग्रामीणों में आक्रोश,तालाबंदी की चेतावनी

-तेपरी हाई स्कूल में छात्रों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध उगाही किए जाने का मामला,बच्चों एवं ग्रामीणों में आक्रोश,तालाबंदी की चेतावनी

दीपक कुमार तिवारी।बन्दरा।

प्रखण्ड के तेपरी श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय में छात्रों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बच्चों के साथ ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है।

शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को मौके पर पहुंचे स्थानीय जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू ने भी इस मामले पर जमकर एतराज जताया। बच्चों ने भी विद्यालय प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनंत कुमार ने शिक्षकों द्वारा सहयोग नहीं करने तथा कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर बच्चों को उकसाने का आरोप लगाया है। बहरहाल विद्यालय में रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली एवं अराजकता के मामले को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है।

वही विद्यालय में कई तरह की अराजकता,एवं एचएम की मनमानी का भी बच्चों ने आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मौके पर जिला पार्षद मनीष कुमार चुन्नू ने बताया कि इस मामले को लेकर वरीय अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रधानाध्यापक के द्वारा कई तरह की धमकी दी जाती है। वहीं शिक्षकों ने भी अवैध वसूली के मामले पर विरोध जताया है।