Advertisement

डीजीपी विनय कुमार ढाई घंटे तक गोरौल में रहे, बहनोई के श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल

-डीजीपी विनय कुमार ढाई घंटे तक गोरौल में रहे, बहनोई के श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु:

राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार शुक्रवार को वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित खजवल बाजीतपुर गांव पहुंचे। वे अपने छोटे बहनोई के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने आए थे और करीब ढाई घंटे तक वहीं रुके। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने डीजीपी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग एक-दूसरे से पूछते नजर आए कि डीजीपी साहब कौन हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले वे स्व. विजय कुमार पांडेय के फ्लदान कार्यक्रम में भी यहां आए थे। यह दूसरी बार था जब वे इस गांव में पहुंचे। बहनोई के निधन की सूचना मिलने पर वे पहले हाजीपुर पहुंचे थे। बताया गया कि जिस समय गांव में उनकी छोटी बहन की शादी हुई थी, उस समय वे अभी IPS अधिकारी नहीं बने थे।

श्राद्ध में शामिल होने के बाद वे घर के भीतर जाकर अपनी बहन से भी मुलाकात किए, फिर पटना के लिए रवाना हो गए।

#DGPविनयकुमार #गोरौल #वैशाली #श्राद्धकार्यक्रम #खबर