Advertisement

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 150 मरीजों के बीच पोषण आहार किट का हुआ वितरण

-टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 150 मरीजों के बीच पोषण आहार किट का हुआ वितरण

-निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सम्बंधित सहयोग के लिए आगे आए युवा – डीएम

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी परिसर में आज शनिवार को सुबह जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में 150 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान सौरभ सुमन यादव, प्रेसिडेंट रेड क्रॉस सोसाइटी सह जिलाधिकारी ने कहा की
टीबी मरीज को पोषण सम्बन्धित सहयोग की आवश्यकता होती है, वहीं कई ऐसे गरीब कमजोर वर्ग के लोग है जिन्हे संतुलित आहार नहीं मिलने से वे टीबी की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाते हैं। इसलिए वैसे मरीजों के सहयोग के लिए समाजसेवी संगठन खासकर युवाओ से अपील की गईं है की सभी लोग अधिक से अधिक टीबी के रोगियों को गोद लेकर “निक्षय मित्र” बनक पोषण सम्बन्धित सहायता प्रदान करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के इस पहल की प्रशंसा की एवं आशा की गई आगे भी इस तरह से टीबी मरीजों को समिति के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भारती तथा कार्यकारी सदस्य सह सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण डॉ. दिलीप कुमार, जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव,
आईएमए के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण के हाथो से भी टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया।
मंच का संचालन शिक्षाविद कौशल किशोर सिंह ने किया।
इस दौरान कौशल कुमार दुबे अस्पताल प्रबंधन ने 05 टीबी मरीज को गोद लिया तथा पोषण पोटली वितरण किया।

वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर एसएन सत्यार्थी के द्वारा 05 टीबी मरीजों को गोद लिया गया तथा पोषण पोटली दिया गया। वहीं जिले के युवा उद्योगपति विशाल जायसवाल ने 25 टीबी रोगियों को गोद लेने, टाटा मोटर्स के अमित जायसवाल एवं अभिषेक लोहिया ने भी टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण सम्बन्धित सहयोग हेतु सहमति दी।
इस अवसर पर डॉ आसुतोष शरण ने कहा की टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी से ग्रसित 150 मरीजों को पोषण आहार किट यानी फूड बास्केट का वितरण किया गया है आगे भी रेडक्रॉस व अन्य समाजसेवी संस्था सैकड़ों टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग करेगा।
उन्होंने कहा की टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता जरूरी है। पोषण सहायता जैसे प्रयास मरीजों के स्वास्थ्य और उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डॉ राकेश कुमार, डीसीएम नंदन झा, डीपीसी भारत भूषण, रेडक्रॉस के रूपक कुमार रंजीत श्रीवास्तव, आमोद कुमार भी उपस्थित थे।