Advertisement

जीविका दीदी के ‘सुधा बिक्री केंद्र’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, डीएम ने किया उद्घाटन

-जीविका दीदी के ‘सुधा बिक्री केंद्र’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार, डीएम ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। जीविका एवं कॉम्फेड (तिमूल मिल्क यूनियन-सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में भगवानपुर पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डीएम कुमार गौरव ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उनके आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन को मजबूत कर रही है। जीविका सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता के साथ नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा।
भगवानपुर पंचायत में स्थापित इस बिक्री केंद्र का संचालन चयन प्रक्रिया के तहत चयनित स्थानीय जीविका दीदी सुनीता देवी करेंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा गांव स्तर पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं सुधा उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराना है।


कार्यक्रम में तिमूल मिल्क यूनियन कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा, जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, पंकज चौधरी, मार्केटिंग इंचार्ज सुनील कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर संजीव कुमार, सेल्स एग्जीक्यूटिव अंजनी, अभिषेक एवं त्रिभुवन, डिस्ट्रीब्यूटर रिप्रेजेन्टेटिव सोनू, मोनू एवं सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा मीना देवी, संगम संकुल संघ की अध्यक्ष रेहाना खातून, इंदु देवी और रौशन कुमार वर्मा समेत जीविका से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।