-जवान की आंधी में ड्रीम गर्ल 2 ने मारी बाजी, गिरते बिजनेस के बीच जड़ दिया शतक
नई दिल्ली।एजेंसी।
आयुष्मान खुराना को बर्थडे से पहले ही सबसे महंगा गिफ्ट मिल गया है। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने एक्टर को एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 100 करोड़ का सबसे महंगा गिफ्ट दिया है।
आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले उनकी ड्रीम गर्ल 2 ने 100 करोड़ क्लब में धासू एंट्री कर ली है। फिल्म ने ये कारनामा बॉक्स ऑफिस पर आई जवान की आंधी के बीच कर दिखाया है यानी अब आयुष्मान खुराना डबल सेलिब्रेशन एंजॉय करेंगे।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा ड्रीम गर्ल 2 का सफर:
ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस ग्राफ उतार- चढ़ाव से भरा हुआ है। फिल्म ने रिलीज होते ही तेजी से कलेक्शन किया, लेकिन फिर अचानक स्पीड थम गई। इसके पीछे पहले गदर 2 और बाद में जवान कारण बनी। अब तो ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस करोड़ से घटकर लाख में पहुंच चुका है। हालांकि, फिल्म फिर भी 100 करोड़ कमा पाने में सफल रही।
गिरते बिजनेस के बीच कमाए 100 करोड़:
ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करे तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 60 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 55 लाख रहा। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े है। इनमें फेरबदल संभव है। इसके साथ ही ड्रीम गर्ल 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100.56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
1 दिन- 10.69 करोड़
2 दिन- 14.02 करोड़
3 दिन- 16.00 करोड़
4 दिन- 5.42 करोड़
5 दिन- 5.87 करोड़
6 दिन- 7.50 करोड़
7 दिन- 7.50 करोड़
8 दिन- 4.70 करोड़
9 दिन- 6.36 करोड़
10 दिन- 8.10 करोड़
11 दिन- 2.80 करोड़
12 दिन- 3.00 करोड़
13 दिन- 2.73 करोड़
14 दिन- 1.00 करोड़
15 दिन- 0.09 करोड़
16 दिन- 1.35 करोड़
17 दिन- 1.50 करोड़
18 दिन- 0.60 करोड़
19 दिन- 0.55 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)
लाइफटाइम कलेक्शन- 100.56 करोड़
ड्रीम गर्ल 2 के टैलेंटेड सितारे:
आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल 2 के लीड एक्टर हैं। उनके साथ फीमेल लीड में अनन्या पांडे हैं। वहीं, सपोर्टिंग कास्ट में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर जैसे टैलेंटेड स्टार्स शामिल हैं। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है, जबकि प्रोडक्शन एकता कपूर ने किया है।















