-जमुई सीएसपी संचालक से लूटपाट करने वाला मुख्य सरगना को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार
धनबाद ।दिलीप।
18 मई को तेतरिया गांव स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी रणवीर कुमार सिंह से हथियार के बल पर 96 हजार रुपये की लूट हाे गयी थी. इस मामले में बरहट पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूटपाट करने के मुख्य आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पांडो विशनपुर निवासी सुखंडी पासवान उर्फ ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

















