Advertisement

जमुई बलियाडीह झड़प: मास्टरमाइंड सरपंच एकलाख हसन कोलकाता से गिरफ्तार

-जमुई बलियाडीह झड़प: मास्टरमाइंड सरपंच एकलाख हसन कोलकाता से गिरफ्तार

जमुई। झाझा थाना क्षेत्र के बालियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मास्टरमाइंड सरपंच एकलाख हसन उर्फ अकलाक हसन को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर जमुई पुलिस ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर उसे पकड़ा और शनिवार को जमुई लेकर आई।

झड़प में घायल हुए थे एक दर्जन लोग:

शनिवार दोपहर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 फरवरी को बालियाडीह गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सरपंच एकलाख हसन मुख्य साजिशकर्ता था, जो घटना के बाद फरार हो गया था।

गिरफ्तारी से इलाके में हलचल:

गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में हलचल मच गई है, और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

#Jamuai #CrimeNews #Jhajha #Balidadh #MastermindArrested