Advertisement

जनकपुरधाम: जानकी वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष बनें परमेश्वर साह

-जानकी बृद्धा आश्रम के अध्यक्ष बनें परमेश्वर साह

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जानकी वृद्धा आश्रम का नये संचालक समिति का गठन किया गया है। संचालक समिति के अध्यक्ष में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 9के बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह को मनोनीत किया गया है।

इसी तरह उपाध्यक्ष में इंदिरा झा, सचिव में सुरेश कोईराला, कोषाध्यक्ष में ललित बजाज को मनोनीत किया गया है। इसी तरह जीत बहादुर राउत, मोहन ठाकुर,आकाश जैन,समीर मुरारका, कृष्ण कार्की को बनाया गया है।पवन ठाकुर,बजरंग साह, सुदीप कोईराला तथा शुभेन्द्र सिंह को सलाहकार मनोनीत किया गया है।