Advertisement

चंपारण: नये सिविल सर्जन बने डॉ श्रवण कुमार

चंपारण की खबर::
नये सिविल सर्जन बने डॉ श्रवण कुमार, बधाइयों का लगा तांता

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिले के नए सिविल सर्जन के पद पर डॉ श्रवण कुमार पासवान को पदस्थापित किया गया है। वे पूर्व में मोतिहारी सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं। जिले के डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी कंतेश मिश्रा व डीडीसी ने सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के विदाई एवं नए सिविल सर्जन के पद भार लेने के मौके पर उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार के लिए मंगलकामनाएं किए।

इस विदाई सह स्वागत समारोह के दौरान आरबीएस के जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार, डॉ खालिद अख्तर, डॉ शिल्पी श्रीवास्तव, एएनएम वीणा द्विवेदी, अताउर रहमान को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। वहीं नए सीएस के पद भार ग्रहण करने वाले डॉ ‌श्रवण कुमार पासवान को भीडीसीओ धमेंद्रकुमार, सत्यनारायण उराँव, रविंद्र कुमार,चंद्रभानु सिँह, सिद्धांत कुमार, डीसी सिफार व अन्य लोगों ने बधाई दी।