-गोरौल में कार सहित 691लीटर शराब बरामद,कारोबारी फरार
मोहन कुमार सुधांशु /वैशाली
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंधो डीह गांव से शुक्रवार की देर रात्रि पुलिस ने 691 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। बताया गया है कि सहायक अवर निरीक्षक महेश सिंह को गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक लगझरी गाड़ी से शराब जा रहा है। जब वहा पहुचकर देखा तो पुलिस गाड़ी को देख कुछ लोग गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जब वहा खड़ी गाड़ी की तलासी लिया गया तो 84 कार्टून फ्रूटी पैक बरामद किया गया। साथ ही गाड़ी संख्या बीआर 01बी जेड-8858 को भी जप्त किया गया है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुय बताया है कि अंधेरा काफी रहने के कारण कारोबारी भागने में सफल रहा। छानबीन की जा रही हैऔर जल्द ही इसमें संलिप्त लोगो को गिरफ्तार किया जायेगा।












