Advertisement

गायघाट में ललित कुमार यादव बने कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

-गायघाट में ललित कुमार यादव बने कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

गायघाट, दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत असिया गांव निवासी ललित कुमार यादव को कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
ललित कुमार यादव ने अपने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक युवा कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह हृदय से आभारी हैं।


उन्होंने कहा कि गायघाट में कांग्रेस संगठन को फिर से मजबूत और सक्रिय बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को नई मजबूती देने के लिए पूरी ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।