Advertisement

गायघाट में राइफल के साथ दो युवकों का फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

-गायघाट में राइफल के साथ दो युवकों का फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र में दो युवकों का राइफल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल तस्वीर में दो युवक हाथ में राइफल लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल फोटो में दोनों युवक एक कमरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों के हाथ में राइफल जैसी दिखने वाली बंदूक है। फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल तस्वीर कहां की है, हथियार असली है या नहीं और दोनों युवकों के पास हथियार कैसे पहुंचा। साथ ही युवकों की पहचान और उनके आपराधिक अथवा हथियार संबंधी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।