-गायघाट में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की 135 वीं जयंती
दीपक कुमार। गायघाट
भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाo भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक आयोजित कर बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा की छुआछूत और भेदभाव की भावना खत्म करना हीं बाबा साहेब के प्रति हमारी सच्ची श्रधांजलि होगी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार अविचल ने बाबा साहेब के जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार अविचल महामंत्री जयकुमार सिंह ओमप्रकाश चौधरी अनुसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष रवण पासवान नागेंद्र राम अकलू पासवान चंदू देवी विनय सिंह सरोज सिंह मुकेश सिंगर विक्रम सिंह शशिरंजन सिंह अजय कुंवर आशुतोष झा सुरेश कुमार सुबोध सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें ।











