Advertisement

गायघाट में जविप्र दुकानों की जांच, केवाईसी अपडेट में तेजी के निर्देश

-गायघाट में जविप्र दुकानों की जांच, केवाईसी अपडेट में तेजी के निर्देश

मुजफ्फरपुर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने जिले के गायघाट प्रखंड में विभिन्न जन वितरण प्रणाली (जविप्र) दुकानों की जांच की। इस दौरान उन्होंने वितरण प्रक्रिया और ई-केवाईसी अपडेट की स्थिति का निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि गायघाट प्रखंड में अब तक केवल 70 प्रतिशत ई-केवाईसी ही पूरा हो सका है। इस पर अधिकारियों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत केवाईसी अपडेट कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्वयं ई-केवाईसी करने के लिए जागरूक करने को कहा गया।

फेशियल और आधार केवाईसी ऐप से होगी सुविधा:

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि फेशियल केवाईसी एवं आधार केवाईसी ऐप के माध्यम से भी उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट किया जा सकता है। उन्होंने डीलरों को इसे गंभीरता से लेने और प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

गायघाट प्रखंड, जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में केवाईसी अपडेट में काफी पीछे है। इसलिए प्रशासन ने इसे जल्द पूरा करने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

#गायघाट #केवाईसी #जविप्रजांच #ईकेवाईसी #मुजफ्फरपुर