-गायघाट और बेनीबाद में श्रद्धा-उल्लास से मनी विश्वकर्मा पूजा
दीपक कुमार/गायघाट। गायघाट और बेनीबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन, मशीनरी, प्रतिष्ठानों और औद्योगिक उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की गई।

पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कारीगरों, वाहन चालकों, मैकेनिकों, दुकानदारों और व्यवसायियों ने अपने औजारों एवं मशीनों की पूजा-अर्चना की। लोगों ने कार्यक्षेत्र में सफलता, तरक्की और समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।












