-गरीबों की हकमारी व उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे : अजीत
सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
सरकारी कार्यालयों में व्याप्त प्रशासनिक भ्रष्टाचार के कारण समाज के गरीब तबके के लोग खासे परेशान हैं। अहर्ता रखने के बावजूद उन्हें मौलिक सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। आजादी के वर्षों बाद भी आज बहुसंख्यक गरीब सरकारी आवास , पेंशन , राशन , वासगीत पर्चा , बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व शिक्षा से वंचित हैं। सरकार की लचर व्यवस्था के कारण इन गरीबों को सुविधा दिलाने के नाम पर सरकारी मुलाजिम व दलाल, बिचौलिए अधिकारियों के संरक्षण में उन्हें लूट रहे हैं। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है। जो बेहद चिंता का विषय है।

उक्त बातें मंगलवार को कांटी क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीणों के सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि आज सरकार भले गरीबों की बात करें , लेकिन गांव समाज के गरीबों की स्थिति दिनोंदिन कमजोर हो रहा है । हर जगह उन्हें शोषण का शिकार बनना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की स्थानीय स्तर पर कतिपय कारणों से जनप्रतिनिधि कमजोर हो गए हैं। वे जनता को उनका वाजिब हक दिलाने में सफल नहीं हो रहे हैं , तभी तो चाहु ओर अराजक स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में उन्होंने लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि अब किसी के भरोसे नहीं रहे, अपने हक के लिए स्वयं सड़क पर आएं, हम आपकी लड़ाई को ताकत दे कर वाजीब हक दिलाएंगे।
श्री कुमार ने आगामी 2 फरवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ टीम अजीत कुमार के द्वारा आहूत जन प्रदर्शन में लोगों से भरी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप लाठी-डंडे के साथ 11 बजे दिन में रातल मैदान कांटी पहुंचें, हम आपके सभी मांगों को अपने प्रदर्शन के माध्यम से शासन के सामने रखेंगे तथा लड़कर वाजिब हक दिलाएंगे।
इस क्रम में श्री कुमार ने क्षेत्र के नारायण भेड़ियाहीं, मानिकपुर , शाहबाजपुर, ढेमहां, मैसाहां, मनी फुलकाहां, शेरपुर आदि गांवों में जनसंवाद चलाया।
इस मौके पर श्री कुमार के साथ पैक्स अध्यक्ष अशोक ठाकुर, उप मुखिया मृत्युंजय चौधरी, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, सुजीत कुमार , पूर्व सरपंच मुन्ना ठाकुर, पप्पू सिंह, मुरारी झा ,रमेश ठाकुर, सरपंच मनोज रजक , अनिल शाही, बबलू शाही, कृष्ण मोहन ठाकुर, प्रिंस ठाकुर ,शुभम कुमार, दिवाकर कुमार, वीरेंद्र कुमार, जगदीश पासवान, पंकज शाही , पलक कुमार , मुन्ना श्रीवास्तव, सरोज पांडे, मुखिया ज्ञान कौशिक, विजय गिरी, पूर्व मुखिया विनोद राम , अशोक चौधरी, रामप्रवेश पंडित, केदार पटेल, पूर्व मुखिया दीप नारायण सिंह , पप्पू पांडे आदि प्रमुख लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से 2 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में जन प्रदर्शन में भाग लेने का अपील किया।













