-केवटसा पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
दीपक कुमार/गायघाट
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा रविवार को गायघाट के केवटसा पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
मनीष वर्मा ने जदयू के सलाहकार नर्मदेश्वर सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठन को मजबूत करने, विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

इसके बाद नर्मदेश्वर सिंह के आवास पर सांगठनिक समीक्षा बैठक शुरू हुई, जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मनीष वर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रियता के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।












