Advertisement

केंद्र सरकार के कल्याणकारी नीतियों का फायदा अल्पसंख्यक समुदाय को मिल रहा : अब्दुल

चंपारण की खबर::

-केंद्र सरकार के कल्याणकारी नीतियों का फायदा अल्पसंख्यक समुदाय को मिल रहा : अब्दुल

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आज जानपुल स्थित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक के आवास स्थित कार्यालय में हुई। मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम की अध्यक्षता में एक पहली बैठक हुई। जिलाध्यक्ष श्री कलाम ने कहा कि पहले की अपेक्षा स्थिति बहुत बदली है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा समाज के अन्य वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी पहुंचा है। समय के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी जागरूक हुए हैं। वे अब समझने लगे है कि भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी कह कर वर्गलाने वाले विपक्षी दलों की नियत क्या है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे कंधों पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरी कोशिश होगी कि संगठन का जरूरी विस्तार हो और समाज के लोगों का अधिक से अधिक जुड़ाव पार्टी से हो। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी मोहिब्बुल हक, जलालुद्दीन राही, जुनेद जोहरी, जाहिद कमाल, सरदार नीलू राजा, नसीम हाशमी, महमूद आलम, इजहार, जावेद जमाल कादरी, इकबाल नवाज, आदिल रजा, अखलाक अहमद के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।