-कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि: बिरनिया बैठक में 11 सूत्रीय कार्ययोजना पारित
दरभंगा:जिले के बहादुरपुर पूर्वी मंडल की संगठनात्मक बैठक ब्यूनी अंदामा पंचायत के बिरनिया गांव स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 सूत्रीय कार्ययोजना पारित की गई। प्रमुख निर्णयों में सभी बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कर उसका फोटो सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया। इसके अलावा प्रत्येक माह पंचायत एवं मंडल स्तर पर नियमित बैठक आयोजित करने, सभी मोर्चों का डिजिटल गठन करने, आठ पंचायतों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त करने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने तथा आईटी व सोशल मीडिया को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया।

मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर लागू करें और संगठन को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में ताराकांत ठाकुर, चंद्रमोहन ठाकुर, तेज नारायण पासवान, नीरज पासवान, बिरेंद्र यादव, नीरज यादव, सिकंदर मुखिया, सुधीर मुखिया, प्रदीप साह, हेमंत झा, संजेश दास महात्मा, बिट्टू सिंह, रंजन कुमार राय, बिलटू मुखिया, जय प्रसाद झा, सुरेंद्र ठाकुर, ज्ञानी लालदेव, जानकीलाल देव, आशीष रंजन, वीरू पासवान, मृत्यंजय झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












