-कस्तूरबा जयंती पर मधुबन कस्तूरबा विद्यालय में समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती
********************************
विधायक अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बेटियों की भूमिका पर दिया जोर
**********************************
कांटी। प्रखंड के मधुवन स्थित कस्तूरबा विद्यालय में शनिवार को कस्तूरबा जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह के दौरान विधायक ने वर्ग 9 से 10 तक के छात्राओं के नए शैक्षणिक सत्र की भी फीता काट कर विधिवत शुरुआत किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बेटियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और समाज को उनके शिक्षा एवं विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।
इस मौके पर विद्यालय के वार्डन अनु कुमारी, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार, शिक्षक पवन कुमार , शैलेंद्र तिवारी, गुड्डी कुमारी , रूपाली, श्री किशुन, मनमोहन सिंह, शिवनाथ चौधरी, उमाशंकर शाह ,लंबोदर झा ,लाल नारायण झा, रविंदर यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













