-कटरा में चौरचन पवनी पर बजरंग दल ने घर जले पीड़ित महिलाओं को दी सामग्री, दिखाई सामाजिक एकजुटता
मुजफ्फरपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कटरा प्रखंड की ओर से सामाजिक पहल करते हुए आज कटरा पेट्रोल पंप के समीप घर जले पीड़ित महिलाओं को चौरचन पर्व के अवसर पर कराही, पतिला और खीर बनाने की सामग्री भेंट की गई।
इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व कटरा प्रखंड अध्यक्ष नितीश उर्फ़ गोपाल ठाकुर ने किया। मंत्री सुधांशु कुमार, बजरंग दल संयोजक आलोक कुमार, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख ऋषभ कुमार, धनौर पंचायत संयोजक सानू कुमार सहित लकी कुमार, राहुल कुमार और अंकित कुमार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चौरचन पवनी भाई-बहन के रिश्ते और पारिवारिक एकता का पर्व है। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच सहयोग करना समाज का दायित्व है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल लगातार जनहित और सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं।












