-औराई व कटरा में डाक जीवन बीमा जागरूकता अभियान, रोड शो के जरिए लोगों को दी गई जानकारी
मुजफ्फरपुर। डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 1 जून 2026 को औराई एवं कटरा प्रखंड में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों एवं आम लोगों को डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं, उनके लाभों तथा सुरक्षा संबंधी विशेषताओं की जानकारी दी गई। डाक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि ये योजनाएं कम प्रीमियम में बेहतर बीमा सुरक्षा प्रदान करती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं।
जागरूकता अभियान के तहत रोड शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डाक निरीक्षक उत्तरी उपमंडल सरोज कुमार, विकास अधिकारी (डाक जीवन बीमा) विवेकानंद कुमार, उपडाकपाल औराई डाकघर मनीष अग्रवाल सहित डाककर्मी मनीष कुमार, विपुल कुमार, रौशन कुमार, मयंक कुमार, आकाश कुमार, शुभम, रेजा अली, अशोक शाही, मणिभूषण, डाक सहायक संजय कुमार, नवीन कुमार, मनोज सिंह, रामसुगुण तिवारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य की चिंताओं से भी राहत देती हैं। विभाग आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेगा।












