Advertisement

एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाया चीटिंग कराने का आरोप

एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाया चीटिंग कराने का आरोप

मुजफ्फरपुर। शहर के आदर्श परीक्षा केंद्र बी.बी. कॉलेजिएट में एसएससी जीडी परीक्षा के दौरान सोमवार को अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान चीटिंग कराई जा रही थी, जिससे नाराज होकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना और काजीमोहम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। परीक्षा केंद्र के आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।