Advertisement

ईडी ने पटना के बड़े ठेकेदार गब्बू सिंह पर 100 करोड़ की कर चोरी के आरोप में दर्ज किया केस, कुछ महीने पहले हुई थी छापेमारी

-ईडी ने पटना के बड़े ठेकेदार गब्बू सिंह पर 100 करोड़ की कर चोरी के आरोप में दर्ज किया केस, कुछ महीने पहले हुई थी छापेमारी

सम्वाददाता। पटना।

बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बेहद करीबी माने जानेवाले गब्बू सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह केस टैक्स चोरी के मामले में दर्ज किया गया है।
गब्बू सिंह का नाम चर्चा में आया था, जब पिछले साल ईडी ने अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर उनकी कंपनी गोविंदा कंस्ट्रक्शन से जुड़ी सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बताया गया था कि लगभग एक अरब रुपए की टैक्स चोरी की गई है। जिसके बाद ईडी ने अवैध लेन-देन और काली कमाई की पीएमएलए के तहत जांच शुरू की थी। बताया जा रहा है इस कार्रवाई में कुछ और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


गब्बू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बताए जाते हैं। बीते साल आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पटना, नोएडा और झारखंड में उनके कई ठिकानों पर रेड मारी थी। जिसमें जांच एजेंसियों कई दस्तावेज बरामद किए थे। रेड के दौरान अहम कागजों के अलावा भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ था।
इस कार्रवाई के दौरान पटना स्थित गब्बू सिहं के दफ्तर पर भी आयकर की टीम ने छापा मारा था। और कई घंटों तक छानबीन की थी। इस पूरी पड़ताल में 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। उसी मामले में गब्बू सिंह पर अब ईडी ने केस दर्ज किया है। आने वाले समय में गब्बू सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। और इस पूरे में कई और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।