Advertisement

आरजेडी नेता सुनील राय अगवा, घर के बाहर से स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

-आरजेडी नेता सुनील राय अगवा, घर के बाहर से स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

सम्वाददाता। पटना।

छपरा में अहले सुबह साढ़ा बाजार समिति में स्थित आवास से राजद नेता सुनील राय का अपहरण  कर लिया गया. बताया जा रहा है कि सुनील राय अपने आवास पर ही थे जब आज सुबह करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया. उसके बाद वह अपने घर से बाहर निकले तो घर के बाहर स्कॉर्पियो पर चार-पांच लोग थे. स्कॉर्पियो सवार लोगों ने पहले उनसे वाद विवाद किया और उसके बाद उन्हें जबरन गाड़ी पर बैठा लिया. वो उन्हें अपने साथ लेकर चले गए. घटना के बाद देखते ही देखते सुनील राय के आवास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.


इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. मामले में अभी एफआईआर नहीं हुई है. एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. राजद से जुड़े सुनील राय ने इस बार का विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी. मामले में सुनील राय के पिता राम विलास राय ने बताया है कि वह घर पर ही थे जब उन्हें एक फोन कॉल आया था, जिसके बाद वह घर के बाहर निकल गए. उस समय के बाद से वो घर वापस लौटकर नहीं आए. परिजनों ने सभी जगह खोजबीन कर ली है.