-आप भी आसानी से मिनटों में बना सकते हैं मशहूर ‘बिहारी चिवड़ा भूजा’, शाम की चाय के साथ है बेस्ट कॉम्बिनेशन
प्रस्तुति: शालिनी।
– सबसे पहले तेल में करी पत्ते को फ्राई कर लें। इसी पैन में काजू भी फ्राई कर लें। अब बारी है इसमें हरी मटर को फ्राई करने का।

– अब इसमें पोहा या चिवड़ा को 7-10 मिनट रोस्ट कर लें।
– सारी चीज़ों को हल्का ठंडा हो जाने दें। फिर एक बड़े बाउल में कटा प्याज, कटी हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस डालें। सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
– गर्मा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
अगर आप इसे लंबे समय तक रखना चाहते हैं, तो हरी मिर्च, प्याज न डालें और नींबू का रस खाने से पहले मिक्स करें।












