-अहमदाबाद की टीम ने लिया नलजल योजना क्रियान्वयन का जायजा
-विभिन्न बिंदुओं की ली जानकारी
-कई बिंदुओं पर चर्चा
मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित नल जल योजना के बेहतर रख रखाव हेतु अहमदाबाद की टीम ने निरीक्षण किया। जिसमें आर्घ्यम (अहमदाबाद) से श्रीचंद टावा, पंकज कुमार एवं आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) से जिला प्रबंधक अभिजीत कुमार ,प्रखंड प्रबंधक आबिद रजा और अंगद कुमार आजाद शामिल थे।

टीम ने जल शुल्क वसूली पंजी , आय व्यय संधारण पंजी तथा सभी दस्तावेज संधारण के लिए अवनी एप,जल शुल्क वसूली के लिए एम ग्राम सेवा एप पर विस्तृत रूप से जानकारी साझा किया।इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। सम्बंधित वार्ड सदस्य रूपा कुमारी एवं पति गोपाल द्विवेदी ने बताया की नलजल योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न जानकारियों पर टीम के सदस्यों ने चर्चा की।











