चंपारण की खबर::
-अपना वोट ना बेंचें और आपराधिक चरित्र के उम्मीदवार को अपना वोट ना दें: हीरा मिश्रा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स, बिहार इलेक्शन वाच एव एक्शन फार एकाउंटेंबल गवर्नेस (आग) के संयुक्त तत्वावधान” मेरा वोट मेरा देश” अभियान के तहत अधिकतम मतदान करने तथा सच्चे एवं अच्छे उम्मीदवारों के चयन के लिए स्थानीय शिवधर अनूठा उच्च विद्यालय में युवाओं के साथ जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य हीरा मिश्रा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना वोट अच्छे एव सच्चे उमीदवार को दे। उन्होंने कहा की वे अपना वोट ना बेचे और आपराधिक चरित्र के उम्मीदवार को अपना वोट ना दे। वही सुदिष्ट प्रसाद यादव ने अपील करते हुए कहा कि स्वयं मतदान करे और दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करे। एडीआर के प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार के कहा कि चुनाव लोकतंत्र का प्रक्रिया भर नहीं है बल्कि वह संवैधानिक अधिकार है जिसमें आम आदमी अपनी मर्जी से अपना प्रतिनिधि चुनता है। उन्होंने 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों की पृषठभूमि के बारे में जानकारी प्राप्त करे और दूसरो को भी बताए। चुनाव के दौरान सोच-विचार कर मतदान करें । ऐसे उम्मीदवारो का विरोध करें जो बाहुबल एव धन-बल का इस्तेमाल करते है। डी पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट करे ।

कार्यक्रम में शिवानी कुमारी एवं अंजलि कुमारी ने चित्रों के माध्यम से लोगों से मतदान के लिए अपील की।अंत में कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने हस्ताक्षर कर अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।संकल्प लेने वालों में अनिशा कुमारी, मुश्कान कुमारी, रानी परवीन, सजया खातून, जूही कुमारी, प्रदीप कुमार, रितेश कुमार, आदित्य कुमार,प्रियंका कुमारी आदि के साथ सैकड़ो बच्चें शामिल रहे।












