-VRIMS को 150 MBBS सीटों की NMC मान्यता पर आलोक शर्मा सम्मानित
-भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास न्यास के तत्वाधान में जिले के प्रख्यात शिक्षाविद, SNS विद्यापीठ के अध्यक्ष एवं छात्रावास न्यास के अध्यक्ष आलोक शर्मा का सम्मान समारोह रविवार को छात्रावास स्थित राय हरिशंकर शर्मा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राय सुंदर देव शर्मा ने की।
यह सम्मान विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, चकिया को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में दिया गया। समारोह का मंच संचालन राजेश कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने प्रस्तुत किया।
डॉ. सी.बी. सिंह, चंद्र भूषण पाण्डे, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार, वार्ड पार्षद राय रोहित शर्मा सहित सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से श्री शर्मा को सम्मानित किया। पूर्व मुखिया विनय सिंह द्वारा एक क्विंटल की फूलमाला भी भेंट की गई।

वक्ताओं ने श्री शर्मा द्वारा खोले गए करीब तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों की सराहना की और जिले में एक डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की मांग रखी।
आलोक शर्मा ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण और सस्ता इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।












