Advertisement

Breaking:आज मुरौल में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान,कच्चे-पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर

-मुरौल में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान,कच्चे-पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर

दीपक कुमार तिवारी। मुजफ्फरपुर।

हाईकोर्ट तथा वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में मुरौल प्रखंड में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। मुरौल सीओ राजीव रंजन ने बताया कि मुरौल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगाकर कार्यवाई की जा रही है। कच्चे-पक्के घरों को तोड़ने का अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस बलों की भी भारी संख्या में तैनाती की गई थी। संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की भी मौजूदगी थी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण वाले स्थलों को खाली कराने का अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नोटिस के बावजूद कब्जा धारियों के द्वारा जब अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ प्रशासन के अधिकारियों ने अभियान शुरू की है।प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। मशीनों को लगाया गया है और अवैध निर्माणों को तोड़ा जाना शुरू कर दिया गया। इसी तरह से पड़ोसी प्रखण्ड बन्दरा के भी विभिन्न स्थलों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।