Advertisement

Breaking: हत्था के लोहरखा में आशा चयन स्थगित करने की मांग

-हत्था के लोहरखा में आशा चयन स्थगित करने की मांग

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के हत्था पंचायत के लोहरखा निवासी अनिल कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बन्दरा को आवेदन देकर हत्था पंचायत के लोहरखा गांव में आशा चयन को तत्काल स्थगित करने की मांग की है।

लिखे गए आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में केंद्र संख्या 145 वार्ड संख्या एक में आशा चयन हेतु पत्र निर्गत किया गया था। तब प्रस्तावित आमसभा को स्थगित एवं निरस्त कर दिया गया था। फिर हत्था पंचायत के लोहरखा में वार्ड संख्या एक के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 145 पर बहाली न करके केंद्र संख्या 70 पर आशा चयन हेतु निर्देशित किया गया है। लिहाजा इसको लेकर 7 तारीख को आम सभा प्रस्तावित है।इस आमसभा को स्थगित करने की मांग की गई है।