Advertisement

Breaking: समस्तीपुर में ई-रिक्शा से महिला गिरी,सुधा दूध टैंकर से दबकर हुई मौत

-ई-रिक्शा (टोटो) से महिला गिरी,सुधा दूध टैंकर से दबकर हुई मौत

समस्तीपुर(बिहार)। नवीन कुमार वर्मा।

समस्तीपुर जिले में मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर समिति बाजार से ई-रिक्शा पर सवार होकर महिला अपने भाई के साथ मथुरापुर घाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा चालक सुधा डेयरी की दूध टैंकर से ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान ई रिक्शा पर सवार महिला ई रिक्शा के बाएं तरफ सड़क पर गिर गई और सुधा दूध टैंकर के चक्का से दब गई । जिसकी मौत तत्क्षण घटनास्थल पर ही हो गई। ई रिक्शा चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा,जबकि सुधा दूध टैंकर चालक ने गाड़ी को साइड में रोक दिया।

मृत महिला की पहचान चंदन कुमार राम की 22 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी जो सातनपुर की रहने वाली थी,के रूप में की गई है। उसका मायका समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या-11, दौलतपुर है। घटना के तत्क्षण बाद मथुरापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।महिला के परिजनों द्वारा लगभग 2 घंटे तक यातायात बाधित किया गया।नाराज लोगों को काफी समझा-बुझाकर एवं कार्यवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज गया है,वही सुधा दूध टैंकर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।