– समस्तीपुर के बंगरा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
समस्तीपुर(बिहार)।नवीन कुमार वर्मा।
बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हैं तथा लगातार घटनाएं घट रही हैं। समस्तीपुर जिले में बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में साइकिल से दवा खरीदने जा रहे एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।घटना के बाद यहां ख़ौफ़ का माहौल उतपन्न हो गया।

मृतक की पहचान अफरूल हक के रूप में की गई है।घटना की सूचना गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। नाराज लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया है।कई थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। नाराज लोगों द्वारा शव को उठाने से रोक दिया गया है। लोग काफी आक्रोशित हैं। पुलिस जाम हटाने की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन नाराज ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग की जा रही है।
















