Advertisement

Breaking: समस्तीपुर के कल्याणपुर में टॉप-10 अपराधी एवं विदेशी शराब व्यावसायी गिरफ्तार

-टॉप टेन अपराधी एवं विदेशी शराब व्यवसाई को किया गया गिरफ्तार

नवीन कुमार वर्मा।समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में गुरुवार को एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरहेता गांव से स्थानीय थाने के पुलिस व एस,टी,एफ के संयुक्त छापामारी करते हुए ज़िले के टाप टेन अपराधियों में एक हत्या,लुट,डकैती समेत दर्जनों कांड के वांछित कुख्यात शराब माफिया प्रभात चौधरी सहित अन्य दो सहयोगी रवि चौघरी व अमरजीत कुमार दास को बरहेता से गिरफ्तार किया गया जिसमें अपराधियों के पास से दो पिस्तौल आठ जिंदा कारतूस एक स्कॉर्पियो एक कार व एक बुलेट बाइक सात एंड्राइड मोबाइल व छः साधारण मोबाईल कुल तेरह मोबाइल जिसमें सभी में फर्जी सिम लगा हुआ व नगद पचपन सौ रुपए सोना का आभूषण अन्य तीन गाड़ियों का नम्बर प्लेट बरामद किया जिसमें एसपी ने बताया कि जिले के टॉप टेन अपराधी एवं शराब माफियाओं की सूची बनाकर इनकी गिरफ्तारी हेतु राज्य एवं अंतरराज्य स्तर पर विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है इसी के निशानदेही में आम सूचना संलग्न एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधियों में एक दर्जन कानपुर से वांछित एवं जिले के सबसे बड़ी सक्रिय शराब माफिया प्रभात चौधरी द्वारा अपने साथी अपराधी कर्मी रवि चौधरी अमर अमरजीत कुमार दास के साथ दो-तीन साथीयों का इकट्ठा होकर शराब की बड़ी खेप उतारकर वितरण करने की सूचना मिली।

प्राप्त सूचना पर त्वरित रूप से कारवाई करते हुए छापेमारी कर स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहेता से तीनों अपराधियों को गिरफतार किया गया है तलाशी के क्रम में प्रभात चौधरी के पास से एक देसी लोडेड पिस्तौल व रवि चौधरी के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल व कुल तेरह फर्जी सिम लगा हुआ मोबाइल को बरामद किया गया है। जिसमें एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कल्याणपुर थाना कांड संख्या 126/19 व बिहार मघ निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कुल भिन्न-भिन्न आठ काण्ड सहित चकमहेसी थाना कांड संख्या 126/19 के सहीत चकमेहसी थाना में आठ मामला प्रभात चौधरी पर दर्ज की गई है वही रवि चौधरी पर कांड संख्या 126/16. कांड संख्या 128/16 सहित अन्य तीन मामला दर्ज है।प्रेस वार्ता के समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार अपर थानाध्यक्ष राज किशोर राम चकमेहेसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू एसआई दीपज्योति सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।