Advertisement

Breaking: सकरी मन हाईस्कूल में न्यू भवन निर्माण कार्य के लिए अभियन्ता ने की जांच,कराया ले-आउट

-सकरी मन हाईस्कूल में न्यू भवन निर्माण कार्य के लिए अभियन्ता ने की जांच,कराया ले-आउट

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के बन्दरा उत्कर्मित हाई स्कूल तथा सकरी मन हाई स्कूल में इंटर स्तरीय छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य के लिए जल्द ही नए भवन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके लिए सरकार के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की तरफ से भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। विभागीय दिशा-निर्देश एवं प्राक्कलन गाइडलाइन के अनुसार बुधवार को प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल सकरी मन तथा बन्दरा में इंजीनियर गणेश कुमार की उपस्थिति में भवन निर्माण कार्य को लेकर लेआउट की प्रक्रिया कराई गयी।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों की उपस्थिति में यह कार्य कराया गया। इंजीनियर गणेश कुमार ने इस दौरान बताया कि मिट्टी कटिंग के बाद भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी। एक साल के अंदर भवन निर्माण का कार्य पूरा करा लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इंजीनियर ने बताया कि 6 क्लासरूम, 8 शौचालय एक ऑफिस तथा एक गर्ल्स कॉम एवं एक बॉयज कॉमन रूम बनाने की योजनाएं हैं। संवेदक जुगनू कुमार ने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक गौड़ी कुमारी ने बताया कि भवन निर्माण से उच्चतर कक्षा के छात्र-छत्राओं का शिक्षण कार्य कराया जाना सम्भव हो सकेगा। विधायक को हाल ही में प्लस टू में अपग्रेड किया गया है,लेकिन भवन के अभाव में शिक्षण कार्य आदि प्रभावित हो रही है।