चंपारण की खबर::
– विधुत विभाग की बड़ी करवाई, विधुत चोरी के आरोप में पकड़े 16 ने गिरफ्तार, छापेमारी से लोगो में हड़कम्प
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के रामगढ़वा में विद्युत चोरी के खिलाफ वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रामगढ़वा प्रखण्ड के विभिन्न गांव में विद्युत विभाग के सहायक विधुत अभियंता के द्वारा टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। रामगढ़वा प्रखण्ड के बेला नहर चौक , मिश्रवलिया एवं दोस्तियां गांव में विद्युत विभाग के द्वारा दलबल के साथ छापेमारी की गई । जिसमें विद्युत चोरी के आरोप में 16 लोग पकड़े गए।

वही एक दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया होने के कारण विधुत कनेक्शन काटा गया। विद्युत चोरी के आरोप में पकड़े गए लोगो मे रामजीत यादव मिश्रवलिया , धीरज कुमार ,प्रिंस कुमार, साकिब आलम, अंकित कुमार, अब्दुल अहद सलाम, सकील अहमद, संदीप कुमार सभी बेला नहर चौक गांव, सुरेश महतो , पंकज श्रीवास्तव, ललन साह, राजेश साह, सुदामा साह, फूलना तिवारी, मनोज उपाध्याय सभी दोस्तिया गांव एवं जाकिर हुसैन, हसनपूरा गांव के ऊपर विधुत चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कनीय विधुत अभियंता म गालिब ने रामगढ़वा थाना में आवेदन दिया है।
कनीय विद्युत अभियंता ने बताया की विधुत चोरी के खिलाफ ऐसा छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वैसे उपभोक्ता जिनका बकाया होने के कारण लाइट काट दिया गया है। बकाया राशि के साथ आरसीडीसी का रसीद कटाकर लाइट फिर से चालू करा सकते है। बिना बकाया राशि जमा कराए फिर से विद्युत उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ कानूनी करवाई की जायेगी। सभी उपभोक्ता से अपील है अपना विधुत बकाया राशि समय पर जमा करें। छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन, कनीय विद्युत अभियंता म ग़ालिब, सुपरवाइजर,, लव कुमार, परवेज आलम, लाइन मैन नागा सिंह, दिनेश सिंह , हरिकिशोर बैठा, कादिर मिंया सहित टीम में एक दर्जन लोग शामिल थे।
















