-राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेसियों ने की सिमरा में बैठक
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के मुद्दे पर शनिवार को सिमरा में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।यहां जिला कार्यकारी अध्यक्ष सह जय भारत सत्याग्रह के प्रखंड प्रभारी सूरज दास ने कहा कि मोदी राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल उठाने पर जवाब देने के बजाय उस आवाज को ही दबाया जा रहा है। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में अडानी के 80 हजार करोड रुपए डूब गए. आखिर यह पैसा किसका डूबा? क्या यह पैसा किसान, मजदूर, कर्मचारियों व आम लोगों का पैसा था, जो उन्होंने एसबीआई व एलआइसी में जमा किये थे? इन पैसों का उपयोग उद्योग लगाने में होता तो आज देश में इतनी बेरोजगारी ना होती।

जिला प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने कांग्रेसियों द्वारा प्रखंड में एक दिवसीय जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम रखने की घोषणा की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुमन ओझा कर रहे थे।इस दौरान उपाध्यक्ष राजु सहनी, विक्की चौधरी,कुसुम कुमारी, अवनीश चौघरी, नमण शर्मा , शत्रुध्न शाह ,फुलदेव महतो , उस्मान अली आदि भी अपने विचार रखे।












