Advertisement

Breaking: राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी ने सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में माथा टेका

मोतिहारी। राजन द्विवेदी

– राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी ने सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में माथा टेका

-विपक्षी एकता का प्रतीक ” इंडिया” भारत में करेगा व्यवस्था परिवर्तन

– कहा कि, बीजेपी का भ्रष्टाचार है हथियार, चार्जशीटेड को पार्टी में किया शामिल और बताया देशभक्त

 

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह तामिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ करुणा सागर ने आज चंपारण के प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज में माथा टेका और बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति की कामना किए। वे आज बंगलुरु में महागठबंधन की बैठक में “इंडिया” के नामकरण होने के उपरांत यहां पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की। बंगलुरु में विपक्षी एकता की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसका नाम इंडिया रखा गया है। यह सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक है। आम आदमी की बेहतरी के लिए परिकल्पना की है।

आम आदमी के सपने साकार करने की कोशिश है। एनडीए सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है जबकि अमीर और अमीर होता जा रहा है। भाजपा केवल लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। बीजेपी जिसे भ्रष्टाचारी कहती है वह ऐसा नहीं कि सही में भ्रष्टाचारी हैं, जिसमें वे चार्य शीटेड हुए वे भाजपा ज्वाइन कर लिए और देशभक्त बना दिया गया। यानी भ्रष्टाचार केवल बीजेपी का हथियार है।
मौके पर चंपारण सत्याग्रह विचार मंच के संयोजक विजय कुमार सिंह, सह संयोजक सुबोध मणि त्रिपाठी, शिक्षक नेता सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, शैलेंद्र सिंह, छोटा बाबू, अनूप कुमार, मेराज अंसारी ,जय किशोर प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।