-मोहनपुर मठ पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का हुआ समापन
बन्दरा ।दीपक।
प्रखण्ड के मोहनपुर मठ पर नवनिर्मित हनुमान प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित 3दिवसीय महायज्ञ का समापन शनिवार को हो गया। इस दौरान पंडित पवन झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्य कराए गए। आयोजन समिति में शामिल बबलू कुमार ने बताया कि 3 दिवसीय महायज्ञ के दौरान कलशयात्रा,अखंड अष्टयाम,हवन यज्ञ एवं पूर्णाहुति यज्ञ कराए गए। अंतिम दिन के पूजन में राजद विधायक निरंजन राय भी उपस्थिति थे। मौके पर उमेश कुशवाहा,मिंटू कुमार, प्रिंस कुमार अजय कुमार, दिनेश राय, रमेश राय, मंदिर के पुजारी जयमंगल दास आदि भी थे।













