Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल

-मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां कुढ़नी थाना इलाके के चंद्रहटी में राइस मिल में बॉयलर फटने से कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि ब्यालर का मेन पाइप फट गया है. हादसे के बाद अपरातफरी का महौल हो गया है. घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया।