-बन्दरा हत्याकांड में दर्ज हुई प्राथमिकी,पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही मचा चीत्कार
बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।
पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा में जमीनी विवाद को लेकर रंजीत चौधरी (40) की चाकू एवं कुदाल से हमलाकर की गई हत्याकांड की घटना में दूसरे दिन शुक्रवार को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मृतक के शव स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतक के शव गांव पहुंचते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। शव का दाह-संस्कार करा दिया गया। घटनाक्रम को लेकर परिजन काफी सदमे में है। मृतक की पत्नी रह रहकर अचेत होती रही।उसके विलाप एवं चीत्कार से उपस्थित ग्रामीण महिलाएं भी सिसकती दिखी।लोग बोल रहे थे,यह सरासर अन्याय एवं अत्याचार है।ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेगा।

इधर घटनाक्रम को लेकर मृतक की पत्नी उषा देवी के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शुक्रवार की शाम बताया कि मृतक की पत्नी उषा देवी ने मेडिकल में स्थानीय पुलिस को फर्द बयान दिया है। उसके फर्द बयान के आधार पर घटनाक्रम की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में लगी है। उधर घटनाक्रम में शामिल लोग घर से फरार हैं। घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
















