-मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर डाटा एंट्री नहीं होने पर बीईओ ने जताया नाराजगी
बंदरा।दीपक।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर डाटा एंट्री नहीं होने पर एतराज जताया है।
उन्होंने प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि विद्यालयों द्वारा मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2022-24 के लिए छात्र-छात्राओं का डाटा एंट्री 24 घंटे के अंदर कंप्लीट करना सुनिश्चित करें। अगर मेधा सॉफ्ट पर डाटा इंट्री पंजीकरण नहीं होता है तो उसकी सारी जवाबदेही प्रधानाध्यापक की होगी। कल सभी प्रधानाध्यापक इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि मेधा सॉफ्ट पर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का डाटा एंट्री हो गया है।

















